अखिलेश कुएं का मेढक हो कर रह गए हैं:- सिद्धार्थनाथ

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  कुएं के मेंढक जैसा हो गए हैं जिन्हे बाहर कुछ दिखाई ही नहीं देता है। सिर्फ परिवारवाद की राजनीति करने वाले भाजपा में अंदरूनी लोकतंत्र क्या समझेंगे। भाजपा में बैठकों में सबसे राय मशवरा करके ही सरकार और संगठन की रूपरेखा बनती है जो सपा में कभी संभव ही नहीं।

सिद्धार्थ नाथ  सिंह ने कहा कि जबकि हर तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार की कोविड  प्रबंधन और कानून व्यवस्था के लिए प्रशंसा हो रही है, अखिलेश यादव पता नही किस दुनिया में रह रहे हैं। वर्ष 2018 की इन्वेस्टर समिट में 4.68 लाख करोड़ रुपए के निवेश के एमओयू हुए थे जिसमें से दो लाख करोड़ से अधिक का निवेश जमीन पर दिखाई देने लगा। सपा के नेता तो कमरे में बंद हो कर ट्वीट करने में व्यस्त रहते हैं उन्हें इसका कोई अंदाजा नहीं है।

उन्होंने कहा कि रोजगार के मामले में सबने देखा कि किस तरह पारदर्शी ढंग से भर्तियां हुईं जबकि सपा सरकार में एक जाति और परिवार को ही नौकरी मिलती थीं।सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा अखिलेश को सलाह है कि भाजपा का भविष्य न देखें और आत्म मंथन करें कि उन्हें जनता ने क्यों खारिज किया। सिद्धार्थनाथ सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता अखिलेश सरकार के गुंडाराज को अभी भूली नहीं हैं। अखिलेश सरकार के गुंडाराज के चलते उत्तर प्रदेश में बड़े उद्योगपतियों ने निवेश करने के दूरी बना ली थी।

जिसके चलते राज्य में बेरोजगारी बढ़ी और उत्तर प्रदेश विकास के हर पैमाने पर पिछलग्गू बना गया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर यूपी विकास की दौड़ में शामिल होकर अपने हुनर को दिखा रहा है। बड़े बड़े उद्योगपति प्रदेश में अपनी फैक्ट्री लगा रहे हैं। इन उद्योगों में लाखों लोगों को रोजगार मिला रहा है।

Posted By:- Amitabh Chaubey