क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष -सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण “समारोह”…

UP Special News

बहराइच (जनमत):- यूपी के बहराइच जिले में  शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसके तहत मंगलवार को तेजवापुर विकास खंण्ड के ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया | शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में महसी विधायक शुरेश्वर सिंह उपस्थित रहे | उपजिलाधिकारी एस एन त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ममता अवस्थी और रमाकर पांडे को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई प्रमुख पद की शपथ लेने के बाद ब्लाक प्रमुख ममता अवस्थी ने सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई | कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी ने किया |

इस दौरान विकास विभाग की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह में आए मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का बुके देकर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पेशकार राव विधायक प्रतिनिधि गोलू सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                           REPORT BY:- RIZWAN KHAN