अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की

UP Special News राजनीति

महाराजगंज(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज में छठे चरण में 3 मार्च को चुनाव होना है इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से जोर आजमाइश शुरू कर दिया है महाराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा के निचलौल कस्बे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जबरदस्त निशाना साधा और सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की।

इस दौरान अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा नोटबन्दी से कोई फायदा नही हुआ।  भाजपा वालो ने हवाई जहाज बेच दिया हवाई अड्डा बेच दिया रेल गाड़ी रेलवे स्टेशन बेच दिया पानी का जहाज और बंदरगाह बेच दिया। भाजपा जैसा  झूठ बोलने वाले कोई दल नही है। छोटा नेता छोटा झूठ। बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहे है। बड़े नेता और ज्यादा झूठ बोल रहे है। घर घर पर्चा बाटने वाला थूंक बांट रहा है। महंगाई बढ़ गयी। डीजल पेट्रोल महंगा हो गया। किसानों की आय दोगुनी नही हुई। खाद में चोरी हुई डीएपी नही दे पाई। 5 किलो खाद बोरी में चोर की। पारले जी का बिस्कुट छोटा हो गया। महंगाई बढ़ी मुनाफा कम नही हुआ।

अखिलेश ने योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा जी का भाषण सुना कि नही- बाबा जी कह रहे थे गर्मी निकाल देंगे सपा की सरकार में फ़ौज मे सेना में भर्ती सपा निकालेगी। लैपटॉप किसी को नही मिला। स्मार्ट फोन नही दिए। बाबा लैपटॉप नही चलाना नही जानते। स्मार्ट फोन नही चला पाते। 22 लाख आईटी में नौकरी हम देंगे। बीमारी से बच्चों की पढ़ाई नही हो पा रही है। यह सरकार रही तो बच्चे बेकार हो जायेंग। अखिलेश ने बीएड टेट वालो को नौकरी देंने अनुदेशक को नियमित करने शिखसामित्रो को समायोजित करने का वादा किया। अखिलेश ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कहते है 12 बजे हम सो के उठते है। अब हम बाबा के घर भी जानकारी लेने लगे है। शाम को वहां से धुंआ उठता है। पुताई वालों को देखा।  पूछा तो पुताई वालो ने बताया कि धुंए के काले धब्बे साफ करके जा रहे है।

बाबा 11 तारीख को लखनऊ से गोराखपुर की टिकट बुक कर लिए है। परिवार वाले खाली नही आते। अपने गुल्लू के लिए थोड़े बिस्कुट लेते जाना बाबा जी। बाबा का प्रिय जानवर कौन है। गुल्लू और साँढ़ गाय भूखी है। जान जा रहीं है। प्रदेश का भविष्य इस चुनाव से जुड़ा है। लोकतंत्र और सम्बिधान को बचाने का चुनाव है। सपा की मदद और ओम प्रकाश राजभर की मदद करना है आपलोगो को।अखिलेश ने कहा कि सरकार बनने पर बिजली फ्री। 300 यूनिट। किसानों की सिचाई माफ बिजली माफ। किसानों की फसल के लिए एमएसपी दिलाएंगे। जो अंग्रेजी सीखा रहे है उनको हिंदी सिखाएंगे।मिशाइल और तोप बनाने वाले माचिस की तिल्ली नही बना पाए।

माचिस की डिब्बी इस बार खाली जाएगी। पीएम ने पैदल कर दिया। योगी को।इलाज दवाई का इंतजाम नही कर पाए। कोविड में। पैदल चल कर आये। हरियाणा पंजाब से पैदल आये। जनता को अनाथ छोड़ दिया। समय से इलाज आक्सीजन मिलता तो जान नही जाती। समाजवादी एम्बुलेंस ने मदद किया। दवा इलाज फ्री एम्बुलेंस दोगुनी कर देंगे। सौ नम्बर 112 कर दिया। उसे भी कबाड़ कर दिया। पुलिस को कबाड़ा कर दिया। सरकार आने पर सौ नम्बर की गाड़ी की संख्या बढ़ाएंगे। 5 साल राशन फ्री दूध सरसो का तेल मुफ्त देंगे। एक लीटर घी और चीनी फ्रि मिलेंगा। समाजवादी पेंशन डेड हजार देंगे।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra