अखिलेश यादव पहुचे बांकेबिहारी के द्वार… श्रीकृष्ण करेंगे अबकी नैया “पार”…

UP Special News

आगरा (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष चुनाव होने हैं जिसके चलते सभी पार्टियों ने अपनी कमर कास ली है. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मथुरा के बाजना स्थित मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मंच साझा करेंगे। सबसे पहले उन्होंने यहां ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए।

शुक्रवार को वह मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में किसानों को संबोधित करेंगे। किसान महापंचायत से पहले अखिलेश यादव ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, आज उठेगी कृष्ण की धरती से हलधर बलराम की पुकार, किसानों की महापंचायत बदलेगी अपने देश का इतिहास! महापंचायत से पहले गुरुवार को अखिलेश यादव ने वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अखिलेश यादव गुरुवार शाम को वृंदावन पहुंचे।

पूर्व सरकारों की परियोजनाओं का उद्घाटन हो चुका है अब फिर से उन्हीं का उद्घाटन करने में ये व्यस्त हैं। उन्हीं कार्यों का प्रचार भी मुख्यमंत्री कर रहे हैं। भाजपा विकास के नाम पर विनाश की राजनीति कर रही है। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को आए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास विकास का अपना कोई ब्लूप्रिंट नहीं है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…