अखिलेश यादव का बयान निंदनीय व अशोभनीय:-डॉ0 अशोक बाजपेई

UP Special News

हरदोई(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के गांधी भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिसमे जिला अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमवती को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई और वही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने जिल जिला पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई है|

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पहुंचे भाजपा सांसद डाक्टर अशोक बाजपेई ने अखिलेश यादव के बयान पर कहाकि उन्हें पुलिस पर भरोसा नही है वही सपा सुप्रीमो पर तंज कसा और कहाकि अखिलेश यादव का बयान निंदनीय और अशोभनीय है।कहाकि जिस पुलिस पर उन्होंने सरकार चलाई उसी का ऐसे मुद्दे पर मजाक उड़ाया जब देश के लोग चिंतित है।

                                                        (प्रेमावती जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई)

सांसद ने कहाकि अखिलेश यादव ही इस प्रकार का बचकाना बयान दे सकते है।कहाकि जब देश चिंतित है तब अखिलेश यादव ऐसे बयान दे रहे है जो किसी बड़े नेता नही दे सकते लेकिन अखिलेश यादव को कौन समझाए कौन सद्बुद्धि दे।उन्होंने सलमान खुर्शीद के बयान को लेकर कहाकि उनका बयान अनर्गल है क्योंकि संसधान सीमित है और बढ़ती आबादी चिंता का विषय है।कहाकि कोर्ट ने भी जनसंख्या को लेकर कई बार प्रश्न उठाये लेकिन सरकारों ने वोट की राजनीति के लिए काम नही किया लेकिन योगी सरकार यह कानून ला रही है जिसकी आवश्यकता है।

                                                                   (नरेश अग्रवाल,भाजपा नेता)

 भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए कहाकि अखिलेश यादव को देश विरोधी विदेशी हर वह व्यक्ति पसन्द है जो जाति विशेष का हो उन्हें वोट से मतलब है न कि देश।उन्होंने सलमान खुर्शीद के बयान पर कहाकि सलमान पहले अपनी औलादों को लेकर प्रमाणपत्र जारी करें।बतादें की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथग्रहण कार्यक्रम गांधी भवन में था।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती को डीएम अविनाश कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Posted By:- Amitabh Chaubey              Reported By:- Sunil Kumar