लेह लद्दाख में बर्फ स्खलन से अलीगढ़ का जवान हुआ “शहीद”…

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):- यूपी के अलीगढ़ का जवान जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख में बर्फ स्खलन होने के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गया जिसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो रो-रो कर परिजनों का पूरा बुरा हाल नजर आ रहा है वही जैसे शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरा गांव भी गमनीन हो गया पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बटालियन के अधिकारियों के द्वारा के द्वारा शहीद जवान को सलामी देते हुए जवान को मुख अग्नि दी गई है.

भारतीय तिब्बत सीमा सुरक्षा बल की 47 की बटालियन में तैनात योगेंद्र सिंह पुत्र जानकी प्रसाद बर्फ स्खलन के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए अलीगढ़ के तहसील इगलास के गांव छेछउ के रहने वाले शहीद योगेंद्र सिंह पुत्र जानकी प्रसाद भारतीय तिब्बत सीमा सुरक्षा बल की 47 भी बटालियन में तैनात थे जो कि आज से 12 वर्ष पहले बटालियन का हिस्सा बने थे लंबे समय से देश की रक्षा के लिए देश की सीमा पर तैनात थे जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख में बर्फ स्कलन के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए.


योगेंद्र सिंह की उम्र 37 वर्ष थी जिनका विवाह सीमा से आज से 15 वर्ष पहले हुआ था ,जिनके 4 बच्चे है जिनमे तीन लड़की व एक लड़का है, लेह लद्दाख में दुर्घटना होने के बाद उन्हें चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था जहां चंडीगढ़ में इलाज के दौरान योगेंद्र सिंह के द्वारा दम तोड़ दिया गया जिसके बाद पार्थिव शरीर जिला अलीगढ़ के तहसील इगलास के गांव छेछउ मे सम्मान के साथ लेकर उन्हें मुख अग्नि दी गई है.

REPORT- AJAY KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…