जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी जिला पंचायत सदस्यों ने पद व गोपनीयता की ली शपथ

UP Special News

देवरिया(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में टाउन हॉल परिसर में स्थित बाबू मोहन सिंह ऑडिटोरियम में निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी को पद व गोपनीयता की शपथ जिला अधिकारी आषुतोष निरंजन ने दिलाई। वही निर्वाचित सभी 56 जिला पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई है ।

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुई जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी निर्वहन करुंगा चुनोतियाँ का सामना कर देवरिया जिले के जिला पंचायत को बिकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जायेगा। आज इस शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि बीजेपी के क्षेत्रिय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह थे ।

इस अवसर पर सलेमपुर के सांसद रबीन्द्र कुशवाहा , विधायक डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी , विधायक सुरेश तिवारी, विधायक कमलेश शुक्ला, विधायक काली प्रसाद , राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राधेश्याम सिंह, जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 श्रीपति मिश्रा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह समेत भारी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Posted By:- Amitabh Chaubey                                                  Reported By:- Lal Babu