जनपद पहुंचने पर रजनी तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

UP Special News राजनीति

हरदोई(जनमत):- उच्च शिक्षा राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार हरदोई जनपद में पहुंची रजनी तिवारी ने कहा भाजपा की सरकार ने विगत 5 सालों में बहुत बेहतर काम किया है खासकर शिक्षा के स्तर को बढ़ाया है और उसी एजेंडे को वह आगे बढ़ाएंगी।उन्होंने कहाकि वह भी शिक्षा के स्तर को बढ़ाएंगी क्योंकि उच्च शिक्षा अच्छा विषय है और उनको जो दायित्व मिला है उस पर वह खरा उतरेंगी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री का हरदोई आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत भी हुआ।

शाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रजनी तिवारी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार आज हरदोई जनपद पहुंची। प्रथम आगमन पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वह नेतृत्व को धन्यवाद देती हैं क्षेत्रीय जनता ने उन पर भरोसा जताया और 15 साल दिए है क्षेत्रीय जनता की वह आभारी हैं।उन्होंने कहा संगठन और मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करेंगी। कहा कि नेतृत्व की जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

रजनी तिवारी पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोली हरदोई उनका गृह जनपद है और यहां के लिए वह ज्यादा से ज्यादा विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार निरंतर अच्छे काम कर रही है और इसीलिए जनता ने भाजपा को दोबारा मौका दिया है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar