सिसवा विधानसभा में टूटेगे सभी समीकरण, दिखेगा बदलाव

UP Special News राजनीति

महराजगंज(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज की 317 सिसवा विधानसभा में 65.47% मतदान प्रतिशत का बढ़ना सुखद है। समग्र प्रयास से ही यह संभव हो सका है। मतदान का अधिक होना इस बात की ओर इशारा कर रहा है की सिसवा की जनता कही ना कही बदलाव चाह रही है|

मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदाताओं ने तत्परता दिखाते हुए मतदान किया है। जो चर्चाएं क्षेत्र में है उसके अनुसार लोग इस बार बदलाव के मूड में दिखाई दे रहे है और सपा (चुनोव चिन्ह साईकिल) को वरियता दे रहे है। जिस से ये अंदाजा लगाया जा रहा है की सपा के प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल ऐतिहासिक वोटों से जीतने जा रहे हैं|

Posted By:- Amitabh Chaubey