सपा प्रत्याशी ने परिवार के साथ बिताया सुकून के पल

UP Special News राजनीति

महराजगंज (जनमत):- 317 सिसवा विधानसभा के सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल लंबे समय तक चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। साथ ही जीत के लिए दिनरात मशक्कत करनी पड़ी। दिनरात भाग दौड़ की लेकिन थकान महसूस नहीं होने दी।

इसी कड़ी में शुक्रवार को सिसवा विधानसभा से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने अपने महराजगंज आवास पर पौत्र निर्भीक, निष्पक्ष, पौत्री समृद्धि व पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ सुबह का समय बिताया। सुबह से ही दिन भर तमाम शुभचिंतक और सपा कार्यकर्ता मिलने आते रहे। जहां उन्होंने मतदाताओं के रुझान व मतदान से जुड़ी बातों पर चर्चा किया।

जिसके बाद क्षेत्र के लोगों से फोन द्वारा हालचाल लिया। इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी फोन आता रहा। सपा प्रत्याशी अपने आवास पर ही परिवार के साथ समय बिताया। साथी ही साथ घर पर ही लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की एक साल से चुनाव की तैयारी कर रहे थे, जिसके चलते परिवार के साथ बैठने तक का समय नहीं मिल रहा था। मैं परिवार को बिलकुल समय नहीं दे पा रहा था।

Posted By:- Amitabh Chaubey