श्री रामलला के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं से “अपील”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):-  चैत्र रामनवमी पर भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए आने वाली संभावित लाखों को देखते हुए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने श्रद्धालुओं से अपील किया।उन्होंने कहा कि रामनवमी में अपने घरों पर पूजा अर्चना करें और रामनवमी के बाद समय प्रकार अयोध्या धाम दर्शन के लिए पधारे। क्योंकि अगर अप्रत्याशित बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आ जाएंगे तो या स्वाभाविक है यहां की कानून व्यवस्था की बहुत बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए रामनवमी की बहुत बड़ी चुनौती है।

जिसे वह शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए लगे हुए है। उन्होंने बताया कि रामनवमी पर रामलला के सूर्य अभिषेक की तैयारी चल रही है। इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं।भगवान रामलला के मस्तक पर सीधे सूर्य की किरणें पड़ेंगी। इस पर वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं।बता दे कि 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सबसे ज्यादा भीड़ होने की संभावना है।17 अप्रैल को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

REPORT- AZAM KHAN..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..