मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

CRIME UP Special News

लखनऊ(जनमत):- डांस कि दुनिया में अंपनी अलख पहचान बना चुकी हरियाणा की मसहूर डांसर सपना चौधरी को लखनऊ कोर्ट ने अरेस्ट करने का आदेश जारी कर दिया है जिससे  उनकी मुश्किलें बढ गई है| आपको बता दे कि साल 2018 में सपना चौधरी का एक कार्यकम लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में होना था जिसमे इनको सिरकत करने पहुचना था पर सपना नहीं  आई  जिसके कारण दिलों पर राज करने वालीं डांसर के खिलाफ अब अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है|

यह आदेश लखनऊ कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने सपना के खिलाफ ये वारंट जारी किया है|इस केस में 22 नवंबर को है सुनवाई होनी है| जानकारी के मुताबिक, इस मामले में FIR होने के बाद खुद सपना ने शिकायत को खारिज करने के लिए अर्जी दी थी, इसे अर्जी के बाद खारिज भी कर दिया गया था| लेकिन अब ये मामला फिर से खोला गया है| सपना चौधरी के अलावा इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्यय जैसे नाम भी शामिल हैं|

अब आरोप ये है कि इस प्रोग्राम के लिए दर्शकों ने 300-300 रुपए देकर टिकट खरीदा था| सपना चौधरी के इस शो को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन जब सपना चौधरी नहीं आई तो दर्शकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया था. लेकिन हंगामे के बाद भी लोगों को उनके पैसे वापस नहीं मिले| आपको बता दे कि आशियाना थाने के दरोगा फिरोज खान ने दर्ज कराई थी एफ आई आर|

Posted By:- Amitabh Chaubey