रेल रोंकने जा रहे किसान नेताओं की हुई गिरफ्तारी

UP Special News

हरदोई (जनमत):- दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के क्रम में किसान यूनियन के द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर रेल रोंकने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर रोंक लिया और उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया।

                                                                                         (राजबहादुर सिंह किसान नेता)

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजबहादुर ने बताया कि किसान कृषि बिल किसानों के विरोधी है। उन्होंने कहा कि मंडी खत्म हो जाने से वह अपना धान और गेहूं कहां भेजेंगे इसको लेकर भी किसान बेचैन है|

सरकार एमएसपी भी नहीं दे रही है उन्होंने कहा कि तीनों बिल किसानों के लिए काला कानून है और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए अगर बिल वापस नहीं लिए जा रहे हैं तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।किसान यूनियन के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस लाइन में एडीएम संजय सिंह एएसपी अनिल कुमार भारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में मौजूद है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar