वांछित अपराधी के विरुद्ध आशियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

CRIME UP Special News

लखनऊ(जनमत):- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते अपराधों के बीच  वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में दिए गए निदेशो के क्रम में व पुलिस उप आयुक्त(पूर्वी) के निर्देश में व सहायक पुलिस आयुक्त कैंट मोहदय के निकट परिक्षण में व प्रभारी निरीक्षक संजय राय के कुशल नेतृत्व में बंगला बाज़ार के चौकी इंचार्ज विनय कुमार तिवारी व मय हमराज का0 आकाश गुप्ता बंगला बाज़ार चौकी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि मुखबिर के द्वारा बतया गया कि प्रियम प्लाजा के पास एक व्यक्ति खड़ा है|

मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज विनय कुमार तिवारी अपने हमराज का0 आकाश गुप्ता के साथ प्रियम प्लाजा पहुचे| जहा पर मुखबिर ने खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा किया| व्यक्ति ने जैसे ही पुलिस को देखा तो वप राजनिखंड की तरफ़ भागने लगा| जिसेर पुलिस ने पकड़ लिया| पुलिस ने जब उन से कड़ाई से पुछा तो एक ने अपना नाम पुष्कर सिंह बतया और मेडिकल हॉल में हुई चोरी को कबूला की उसी ने ही चोरी की है| उस के पास से पुलिस ने 4500 रूपये बरामद किया|

Posted By:- Amitabh Chaubey