विधानसभा चुनाव: सिसवा विधानसभा में कोई विकास नही हुआ:- सुशील कुमार टिबड़ेवाल

UP Special News राजनीति

महराजगंज(जनमत):- विधानसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टी पूरे दम खम से लगे है और अपने अपने पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर रहे है।

और अपनी अपनी पार्टी की जीत की बाते कर रहे है। वही सिसवा विधानसभा से पूर्व मंत्री और अखिलेश के करीबी सुशील कुमार टिबड़ेवाल चुनाव लड़ रहे है।

और लोगो से जनसंपर्क कर सामाजवादी पार्टी की उपलब्धि बता कर अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत करने की बात किया। वही सुशील कुमार टिबड़ेवाल

पूरे दम खम से जनता के बीच जा कर जनसंपर्क कर सपा की गुड़गान गाते नज़र आये और मीडिया से मुख़ातिफ होते हुये बताया कि सिसवा विधानसभा में कोई विकास नही हुआ है सड़के खराब है चिकित्सा की सेवा अच्छी नही है|

सपा आएगी तो जनता की सेवा कर विकास करेगी। मैंने सिसवा विधानसभा की जनता के हर दुख सुख में सदैव खड़ा रहा हूँ और सिसवा विधानसभा की जनता मेरे साथ है।

Posted By:- Amitabh Chaubey