मदरसा और पक्के मकान पर चला “बाबा का बुलडोजर”… 

UP Special News

बहराइच(जनमत) :- यूपी बहराइच फखरपुर थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में खलिहान और कब्रिस्तान की जमीन पर बने पक्के मकान और मदरसा को मंगलवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। कई बार नोटिस देने के बाद भी कब्जा न हटाने पर न्यायालय के आदेश पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।जिले के तहसील कैसरगंज के फखरपुर ग्राम पंचायत के अजीजपुर में कब्रिस्तान और खलिहान की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। साथ ही खलिहान की जमीन पर पक्के मकान के साथ मदरसा का भी निर्माण करा दिया था। कब्रिस्तान और खलिहान की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर एक पक्ष ने उच्च न्यायालय में वाद दायर की थी।

उच्च न्यायालय ने कब्जा हटवाने का निर्देश पुलिस और प्रशासन को दिया। तहसीलदार कोर्ट कैसरगंज ने 15 सी का आदेश करीब एक साल पहले कर दिया था। राजस्व कर्मियों ने नोटिस भी चस्पा कर दी। इसके बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। ऐसे में आदेश का पालन कराने के लिए वादी हाईकोर्ट चला गया और हाईकोर्ट ने अवैध कब्जा को खाली कराने के लिए सख्त आदेश दिया।

REPORT- RIZWAN KHAN..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..