सिसवा विधानसभा में भाजपा को लगा तगड़ा झटका

UP Special News

महराजगंज(जनमत):- उत्तर प्रदेश में इस वक़्त चुनावी दंगल चल रहा है सभी राजनैतिक पार्टिया अपने अपने प्रचार प्रसार में लगी है| वही उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज की सिसवा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में मुसहर समाज खुलकर सामने आया है|

यही मुसहर समाज 2017 में भाजपा के साथ में था पर अब यही समाज बड़ी संख्या में सुशील टिबड़ेवाल के समर्थन में आया गया है| वही सुशील टिबड़ेवाल ने मुसहर समाज का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि सिसवा विधानसभा में कोई विकास नही हुआ है सड़के खराब है चिकित्सा की सेवा अच्छी नही है|

सपा आएगी तो जनता की सेवा कर विकास करेगी। मैंने सिसवा विधानसभा की जनता के हर दुख सुख में सदैव खड़ा रहा हूँ और सिसवा विधानसभा की जनता मेरे साथ है। सबके मान-सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी। चुनाव के समय अपने किए गए वायदे से मुकर गई। युवा आज बेरोजगार हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey