बदायूं के बिल्सी से भाजपा विधायक ने थामा सपा का दामन…

UP Special News

बदायूं (जनमत) :- उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।भाजपा विधायक के पार्टी में शामिल होने की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बदायूं, बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।’

 

कभी भाजपा मुख्यमंत्री की गणेश वंदना के लिए चर्चा में आए तो कभी अपनी किसी दूसरी हरकतों के लिए चर्चा में बने रहे। लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा उनका यह रहा कि बसपा से विधायक होने के बावजूद उन्होंने अपने ही कार्यकाल में निष्ठा परिवर्तित कर सपा का दामन थाम लिया।विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले की दोनों विधानसभा सीटों का सियासी पारा चढ़ गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपनी-अपनी निष्ठाएं बदलने लगे। राजनीतिक पार्टियां अपनी पुरानी सीट पर कब्जा बहाली को लेकर मंथन में लगी हैं। तो कुर्सी पर काबिज अपनी कुर्सी को बचाए रखने की होड़ में लगे है। वहीं जनता भी इस उठापटक से अपने आप को अलग नहीं कर पा रही है। वोटरों में भी लाबिंग शुरू हो गई है।भिनगा विधानसभा क्षेत्र पर मौजूदा समय में असलम रायनी बसपा से जीतकर आए थे। लेकिन जैसे-जैसे कार्यकाल खत्म होता गया। वैसे-वैसे उनकी निष्ठा में भी परिवर्तन होता गया।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT By- AMITABH CHAUBEY…