सपा बसपा और कांग्रेस के गढ़ को भेदने में जुटेगी भाजपा

UP Special News राजनीति

 लखनऊ (जनमत ) :-  संगठन महामंत्री ने बुलाई आज बैठक | बैठक में संगठन महामंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सभी प्रदेश पदाधिकारी सभी क्षेत्रीय संगठन मंत्री महिला मोर्चा के साथ युवा मोर्चा एवं अन्य मोर्चा के पदाधिकारी भी बैठक में रहेंगे मौजूद  |आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा का गढ़ ढहाने के बाद भाजपा अब 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी हुई 14 सीटों पर जीत की चौसर बिछाएगी | सपा बसपा और कांग्रेस के कब्जे वाली इन सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रणनीति तय करेगीलोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा गठबंधन को 80 में से 64 सीटों पर जीत मिली थी |वहीं सपा को मुरादाबाद संभल मैनपुरी आजमगढ़ और रामपुर सीट पर जीत मिली थी |

बिजनौर अमरोहा अंबेडकर नगर गाजीपुर घोसी जौनपुर लालगंज नगीना सहारनपुर और श्रावस्ती लोकसभा सीट पर बसपा को जीत मिली थी | सिर्फ रायबरेली में कांग्रेसियों सोनिया गांधी चुनाव जीती थी | हाल ही में सपा का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्रों में के उपचुनाव में भाजपा ने दोनों सीटों पर कब्जा जमा लिया है | अब प्रदेश में एनडीए के लोकसभा सदस्यों की संख्या 66 हो गई है | लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 80 में से 75 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा हैहालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव के परिणाम के दिन 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा किया है |

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि 2019 में हारी हुई सीटों पर अभी से चुनावी चौसर बिछाने से लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है| इस क्रम में भाजपा विपक्ष के कब्जे वाली इन सीटों पर भी कमल खिलाने के लिए आज तैयारी शुरू करेगी विपक्ष के कब्जे वाली सीटों पर हार के कारणों की आज होगी समीक्षा | पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विपक्ष के कब्जे वाली 14 लोकसभा सीटों के प्रभारी और संयोजक ओं की बैठक बुलाई गई है| बैठक में उन क्षेत्रों का दौरा कर वहां 2019 के चुनाव परिणाम की आज समीक्षा कर हार के कारणों का मंथन करने का एजेंडा सौंपा जाएगा |

प्रभारी और संयोजक अलग-अलग समय पर क्षेत्रों का दौरा कर बूथ पर मतदाताओं के जातीय समीकरण केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के रुझान 2024 लोकसभा चुनाव में बूथों पर जीत दर्ज करने के उपायों की योजना बनाकर प्रदेश नेतृत्व को देंगे| प्रदेश नेतृत्व प्रभारी और संयोजकओं की रिपोर्ट के आधार पर उन सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए माइक्रो प्लानिंग कर उसका क्रियान्वयन कराएंगे |

बैठक में संगठन महामंत्री सुनील बंसल के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सभी प्रदेश पदाधिकारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री सहित सभी मोर्चे के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | आज भाजपा मुख्यालय लखनऊ में संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है | सुनील बंसल संगठन महामंत्री आज भाजपा मुख्यालय लखनऊ में सभी पदाधिकारियों मोर्चे के पदाधिकारियों महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे |

Posted By – Vishal Mishra