अलीगढ़ होटल के कमरे में मिला महिला का रक्त रंजित शव….

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे रोड पर बने एक होटल रंजीत के कमरे में महिला का शव बेड पर पड़ा मिला है। उसके साथ आया व्यक्ति सुबह होटल स्टाफ से चाय लेने की कह होटल से गायब हो गया। जब 9 बजे तक वह वापस नहीं आया तो होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर देखा तो वहां महिला मृत पड़ी थी। दोनो ने आज सुबह 6:30 बजे होटल में कमरा लिया था। होटल के रजिस्टर में अलीगढ़ के अतरौली का पता डाला है। पुलिस के अनुसार दोनों पति पत्नी थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रंजीत होटल में आज सुबह एक महिला और मंजू देवी व पुरुष राकेश ने 6:30 बजे एक कमरा लिया। उन्होंने अपना पता नगला करुआ आलमपुर फतेहपुर थाना अतरौली अलीगढ़ डाला। व आने का मकसद कोर्ट जाना बताया। कुछ देर बाद व्यक्ति राकेश चाय लेने की कहकर होटल से बाहर चला गया। जब लौटकर नहीं आया तो होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी।

इस मामले में होटल मैनेजर अर्जित कुमार ने बताया कि आज सुबह 6:30 बजे दो कस्टमर अतरौली के आए। एंट्री में लिखा कि कोर्ट के काम से आए हैं। 8:30 बजे करीब वह आदमी चाय लेने की कह कर चला गया और उसके बाद नहीं आया तो हमने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ कर देखा तो महिला अंदर मृत पड़ी थी। यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। वह आदमी वापस लौट कर नहीं आया। यह कमरा नंबर 8 में रुके थे। वही मामले पर एस पी सिटी कुलदीप गुणावत ने बताया कि थाना सिविल लाइन में एक होटल में एक बॉडी के पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची है और एक महिला का शव बरामद हुआ है। उसको अभी पंचायत नामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। इसमें तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। संदिग्ध के बारे में पता लगाया जा रहा है। होटल के सीसीटीवी वगैरा चेक कराए जा रहे हैं। आज सुबह वह अपने पति के साथ वहां पर आई थी। वह गायब है। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                  REPORT  BY:- AJAY KUMAR…..