कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया कार्यभार ग्रहण

UP Special News

लखनऊ (जनमत):-  उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के दुसरे कार्यकाल में पहला मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है  जिसमे 4  नाम शामिल हुए जिनको कैबिनेट में जगह दी गयी| जिसमे सबसे पहला नाम सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का था| मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान  मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ,उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई कैबिनेट मंत्रियो की उपस्तिथि में ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया| जहा उन्हें महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई |वही शपथ दिलाने के बाद मुख्यमंत्री ने पुष्प देकर ओम प्रकाश राजभर को बधाई दी |वही राजभर को बधाई  देने के लिए उनके चाहने वालो का ताँता लगा हुआ था| लोग उनको बधाई दे रहे थे |

आपको बताते चले की पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक विभाग की बड़ी जिमेद्दारी उनको दी गयी| गुरूवार को राजभर ने अपने विभाग का कार्यभार ग्रहण किया | कार्यभार लेने के बाद उनके लोगो में खासा उत्साह देखने को मिला आपको बता दे की अल्पसंख्यक विभाग के राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने कार्यालय पहुँच कर राजभर को गुलदस्ता भेंट कर मुबारकबाद दी |

दानिश अंसारी से मिलकर राजभर ने भी ख़ुशी जताई वही एक ही विभाग के दोनों मंत्रियो ने बैठकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को लेकर चर्चा भी की वही दोनों मंत्रियो ने एक दुसरे को मिठाई भी खिलाई  कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया की जो जिम्मेदारी मुझे मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया है| उस पद  का मै जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगा| बतादे की ओमप्रकाश राजभर पहले भी भारतीय जनता पार्टी में मंत्री पद पर रह चुके है |  

 PUBLISHED BY- GAURAV UPADHYAY