राम बरात में ऊंट ने किया जमकर “डांस”… 

UP Special News

बुलंदशहर (जनमत) :- यूपी के बुलंदशहर में  राम बरात के दौरान  ऊट का अनोखा डांस देखने को मिला है. आपको बता दे कि रामभक्तों के साथ ऊंट भी जमकर नाच रहा था जिसे देखकर हर कोई वास्तव में हैरान रह गया। राम बरात में ऊंट के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। ऊंट के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है मनो ऊट भी इस बारात का जमकर लुत्फ़ उठा रहा हो.

दरअसल बुलन्दशहर के पहासू कस्बे में आज खूबसूरत झांकियों के साथ भगवान श्री राम की बारात को निकाला है। राम बरात में बैंड बाजे की धुन और धार्मिक गीतों पर जहां रामभक्त थिरकते नजर आए, वहीं बरात में शामिल ऊंट भी ठुमके लगाता दिखाई दिया। राम बरात में ऊंट का डांस आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान डांस करते ऊंट का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। राम बारात पहासू के विभिन्न इलाकों से होकर गुज़री  और  इस दौरान ऊट का डांस  वास्तव में आकर्षण का केंद्र रहा है.

REPORT- SATYAVEER SINGH… 

PUBLISHED BY:-  ANKUSH PAL..