पूरी दुनिया में अपनी विधा का लोहा मनवाने वाले हस्तियों को जल शक्ति मंत्री ने किया सम्मानित

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत):- सूबे के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने लखनऊ के गन्ना संस्थान में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री ने कई ऐसे लोगों को सम्मानित किया जिन्होनें देश और प्रदेश समेत पूरी दुनिया में अपनी विधा का लोहा मनवाया।

दरअसल एक दैनिक समाचार पत्र के सातवें वर्ष में प्रवेश करने के मौके पर समाचार पत्र – प्रबंधन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को आमंत्रित किया गया थे। हालांकि किसी कारण वश वो कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके जिसके चलते जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रीति मिश्रा द्वारा गणेश वंदना से हुई। गणेश वंदना के बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। जिसमे पहले कवयत्री सोनी मिश्रा ने काव्य पाठन किया और उसके बाद कवी अशोक झंझटी ने गुदगुदे व्यंग्य से मंत्री समेत कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को हसने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आयोजकों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पत्रकारिता, पर्यावरण और समाज के लिए कार्य करने वाले बुद्धिजीवियो को सम्मानित करने के लिए मंत्री को आमंत्रित किया।

मंच पर आमंत्रित डॉक्टर महेंद्र सिंह ने डॉक्टर सूर्यकान्त दीक्षित, डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, शिक्षाविद डॉक्टर जगदीश गाँधी, अशोक झंझटी,सोनी मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, जीतेन्द्र त्रिपाठी, असरुल सिद्दीकी और सूचना विभाग के अधिकारी संजय अस्थाना समेत कई लोगों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Posted By:- Amitabh Chaubey/ Dhirendra Srivastava