मुख्यमंत्री ने पीलीभीत में सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई 10 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तुरंत मौक़े पर जाकर दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने तथा अन्य सहायता उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey