गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प, पत्थरबाजी और मारपीट

CRIME UP Special News

चंदौली (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के अलीनगर  कस्बा में शुक्रवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो वर्गों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों से ईंट पत्थर भी चलाए गए। हालांकि समय रहते अलीनगर और मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुँच गई। इससे बड़ा अलीनगर में गणेश महोत्सव के तहत गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार की शाम विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। सीओ कार्यालय से कुछ ही दूरी पर जुलूस में एक आवारा पशु घुस गया, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे वर्ग के लोगों ने जानबूझकर पशु को जुलूस की तरफ छोड़ दिया।

 

इसी बात पर विवाद बढ़ा और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। पत्थर भी चले। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में अलीनगर और मुगलसराय की पुलिस मौके पर पहुँच  गई। महकमे के अधिकारी भी डट गए। कुछ संभ्रांत लोगों ने भी पहल की और मामले को शांत करा दिया। हालांकि इस पूरे मामले में अलीनगर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। संवेदनशील क्षेत्र होने के बाद भी पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी।

Reported By :-  Umesh Singh

Published By :- Vishal Mishra