निकाय चुनाव के बीच गोरखपुर में CM योगी, गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

UP Special News

गोरखपुर (जनमत):- उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है| सभी दल चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं| प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राज्य के अलग-अलग जिलों में चुनावी रैलियां कर रहे हैं| इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आज गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया|

वीडियो में दिख रहा है कि सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में आसन लगाए बैठे हैं| उनके चारों ओर कुछ लोग बैठे हैं जो कि वैदिक मंत्रोच्चार का पाठ कर रहे हैं| सीएम योगी अक्सर इस मंदिर में आते रहते हैं| इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर यूपी में सरगर्मी तेज है| हाल ही में सीएम योगी ने सहारनपुर में एक रैली को संबोधित भी किया है|

Reported By:- Ajit Singh

Posted By:- Amitabh Chaubey