सीएम योगी ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का किया “निरीक्षण”….

UP Special News

 

मिर्जापुर (JANMAT):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर उतरा जिसके बाद मिर्जापुर पहुंचकर  यहां उन्होंने लेक्ट्रेट परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सूचनाओं के आदान-प्रदान के काम के बारे में जाना। कंट्रोल रूम किस प्रकार काम करता है, किस तरह सूचनाएं प्रेषित होती हैं। इसके बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उसके बाद वह मंडलीय अस्पताल के लिए निकल गए।  वहां पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सांसद अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक व राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल आदि लोगों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला सीधे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम पहुंचा। कंट्रोल रूम में लगभग 7 मिनट रहे। इस दौरान जिले से जुड़े विकास कार्यो का जायजा भी लेंगे.

इसी के साथ ही मीडिया से मुखातिब होंगे.  उसके बाद सिटी ब्लॉक के किसी गांव का निरीक्षण करेंगे। उम्मीद है कि गांव भ्रमण के दौरान वह किसी कोरोना संक्रमित के अभिभावक से भी बात कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर एक बजे वह पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लौट जाएंगे।विंध्याचल मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…