सीएम योगी ने जनता दरबार लगाकर सुनी फरियादियों की “समस्याएं”….

UP Special News

गोरखपुर (जनमत):-  सीएम योगी  गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में  पहुचे और  हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया।यहां 150 के करीब फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।   इसी के साथ ही उन्होंने फरियादियों को सुना और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में सर्वाधिक मामले पुलिस और राजस्व से जुड़े आए। गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री, हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। यात्री निवास में इंतजार कर रहे 700 के करीब फरियादियों के लिए कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उनकी समस्याएं सुनें। यहां सर्वाधिक शिकायतें पुलिस और राजस्व से जुड़ी हुई आईं।

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार दोहराया कि थाना और तहसील स्तर के मामलों का निस्तारण वहीं किया जाए। इसमें लापरवाही करने वाले अफसरों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों से कहा कि छोटे- छोटे मामलों का निस्तारण यदि जिला, तहसील और थाना स्तर पर होता तो लोग इतनी दूर से यहां जनता दरबार में नहीं आते।उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जिला कार्यालयों, तहसीलों और थानों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित निस्तारण करें। इसी के साथ ही अधिक से अधिक फरियादियों का पक्ष सुना और जल्द कार्यवही का अश्वान भी दिया.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..