टाउन हाल गांधी प्रतिमा से गोलघर इन्दिरा गांधी प्रतिमा तक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…

UP Special News

गोरखपुर(जनमत) :-  लगातार बढ़ती हुई महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में आज कांग्रेसियों का सब्र टूट गया और टाउन हॉल गांधी प्रतिमा के समक्ष महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया शुक्ला और जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश के नेतृत्व में इकट्ठा हुए और ताली ताली बजाते हुए गोलघर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन गोलघर इंदिरा गांधी प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ। सोनिया शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 6 महीने में 46 वीं बार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि इस बेतहाशा वृद्धि से आम जनता त्रस्त है।

आमजनमानस की समस्या को देखते प्रियंका गांधी के आह्वाहन पर आज युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के साथ मिलकर खाद्य सामग्री एवम घरेलू गैस में हुई वृद्धि के विरुद्ध ताली और थाली बजाते हुए टाउन हॉल स्तिथ गांधी प्रतिमा से चेतना तिराहा स्तिथ इंद्रा गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च किया।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…