पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर की “बड़ी कार्यवाही”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- यूपी कि राजधानी लखनऊ  में  पुलिस समय समय पर अभियान चलाकर यातायात नियमो का पालण न करने वालो के खिलाफ  कार्यवाही  का सिलसिला जारी है, इसी कड़ी में  अपराधियो प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी लखनऊ महोदय श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मड़ियाव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07.07.2021 को अभियान चलाकर सड़क पर बिना परिवहन प्रपत्र के ओवर लोड खड़े वाहन (1) UP 91 T 3750 जिसमे बालु ओवरलोड भरा है, (2) UP 32 NN 7667 जिसमे मिट्टी ओवरलोड भरा है, (3) UP 95 T 6880 जिसमे गिट्टी ओवरलोड भरा है, (4) UP 78 DT 8936 जिसमे मोरंग ओवरलोड भरा है.

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इन वाहनो की सीज किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी को थाना सुरक्षा में गेट पर खड़ा कराया गया। फिलहाल प्रकरण में विधिक कार्यवाही प्रचलित है. इसी के साथ ही ऐसी कार्यवाही लगातार जारी रहेने  की बात भी कही जा रही है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….                                     REPORTED BY:- SHAILENDRA SHARMA