खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढाने के लिए महाप्रबन्धक ने सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी

UP Special News

गोरखपुर(जनमत):- पूर्वोत्तर  रेलवे के महाप्रबन्धक विनय कुमार त्रिपाठी  ने 23 जुलाई, 2021 से जापान में शुरु हो रहे टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु महाप्रबन्धक कार्यालय, गोरखपुर में लगे सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक, सभी विभागाध्यक्ष, अध्यक्ष नरसा, सचिव महाप्रबन्धक, महासचिव नरसा, उप महाप्रबन्धक/सामान्य उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि भारत की खेल-कूद गतिविधियों में भारतीय रेल का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल में भारतीय रेल के बहुत से खिलाड़ी सम्मिलित है। टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं उनका मनोबल बढ़ाये रखने हेतु चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों तथा खेल स्टेडियमों पर सेल्फी प्वाइंट बनाये जा रहे है।

इससे खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ जन-सामान्य में खेलों तथा बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। विदित हो कि पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई कर रेलवे तथा देश का मान बढ़ाया है।

Posted By:- Amitabh Chaubey