कांग्रेसियों ने महराजगंज जिला मुख्यालय पर दिया धरना

UP Special News राजनीति

महराजगंज (जनमत):- उत्तर प्रदेश के लोकभवन के सामने एक महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस नेता आलोक प्रसाद को हिरासत में लिया है,आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी के विरोध में महराजगंज में कांग्रेसियों ने  जिला मुख्यालय पर धरना देकर योगी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया।

उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद को पुलिस ने देर रात गोमती नगर आवास से अरेस्ट किया था, जिसे लेकर महराजगंज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर घण्टों धरना दिया।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra