यूपी के हर घर में पहुचने के लिए कांग्रेस का “कैलेंडरअभियान “…

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नए वर्ष के कैलेंडर को पहुंचाने का अभियान  चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के व्यस्तता के बीच नए वर्ष का कैलेंडर भी 10 लाख घरों तक पहुंचाया जाएगा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह अभियान गांव के प्रत्येक घर में दस्तक देने का प्लान है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है।

जिससे पूरे साल कांग्रेस के संघर्ष और प्रियंका गांधी के द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों के प्रत्येक गांव के सदस्य याद रखेंगे। यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। कांग्रेस के पदाधिकारी 3 जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजा है। नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है।

Posted By:- Ankush PAl..

Special Desk.