आईपीएल चीनी मिल का पेराई सत्र हवन पूजन के बाद हुआ शुरू

UP Special News

महराजंगज(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद महराजंगज के सिसवा स्थित आईपीएल चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया । पेराई सत्र का शुभारंभ जिले के जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार और सिसवा विधानसभा के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल ने बिधिवत पूजन हवन करने के बाद शुरू हो गया।

                                                                                  (विधायक प्रेम सागर पटेल)

इस संबंध में जिलाअधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि आज किसानों के लिए खुशी का दिन है इस मिल द्वारा जनपद के 25 हज़ार गन्ना किसानों के गन्ने की खरीदारी होगी तथा 46000 कुंतल गन्ने की खरीद और पेराई कराई जाएगी ।

वही मिल द्वारा किसानों के गन्ना मूल्य का पाई पाई भुगतान किया जा चुका है  मिल में पर्याप्त धन है जिससे आगे भी गन्ना किसानों के मूल्य भुगतान में कोई देरी नही होगी। सिसवा स्थित आईपीएल चीनी मिल पेराई सत्र के शुभारंभ के मौके पर सिसवा विधानसभा के विधायक ने ख़ुशी जाहिर की और कहा कि इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और किसान संतुष्ट भी है । इस दौरान क्षेत्र के  गन्ना किसानों के अलावा स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra