दुष्कर्म के विरोध में दलित महिला की गर्दन पर दरांती से वार

CRIME UP Special News

बुलंदशहर(जनमत):- यूपी के बुलंदशहर में दलित वृद्ध महिला से दुष्कर्म में नाकाम युवक ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने महिला के गले पर दराती से वार कर लहूलुहान कर डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं घायल महिला का अस्पताल में  इलाज चल रहा है।

बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र इलाके में बुधवार की देर शाम खेत से चारा काटने गई महिला को एक युवक ने बदनीयती से पकड़ लिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद विरोध करने पर पिटाई की और दरांती से गले पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं इस मामले में थाना जहांगीराबाद पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह के मुताबिक मामले में महिला ने पहले आरोपी से दुर्व्यवहार किया। जिसके विरोध में महिला पर आरोपी ने हमला कर दिया। आईपीसी की धारा 307 समेत कई अहम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Satyaveer singh