मृतक युवक की फोटो से शादी करेगी यह महिला

UP Special News

अलीगढ (जनमत):- एक प्रेम कहानी का अंत हुआ तो दूसरी प्रेमी कहानी शुरू हो गई लेकिन शायद भगवान को यह मंजूर नहीं था और समय की मार के चलते इस प्रेम कहानी का भी अंत हो गया। इन सबके बाद भी आप जो तस्वीरों में देख रहे है यह एक प्यार की इंतहा है। ऐसा आपने न कभी सुना होगा और न ही देखा होगा। तस्वीर को सीने से लगाए इस महिला की अजब – गजब ही प्रेम कहानी है। दरअसल जिस तस्वीर को लेकर यह महिला बैठी है उस तस्वीर के युवक की मौत हो चुकी है और यह महिला अब  इसी फोटो के साथ शादी रचाने जा रही है। इसके लिए बाकायदा महिला ने शादी के कार्ड भी छपवाए है और रीति रिवाज के अनुसार ही कार्ड में तय कार्यक्रम भी है। महिला के इस जूनून को जिले के लोगों ने सच्चे प्यार का नाम दिया है।

साथ ही जनपदवासियो के लिए यह खबर कौतुहल का विषय बना हुआ है। अपने आप में हैरान कर देने वाला मामला अलीगढ के जवा थाना क्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली कविता की शादी करीब पंद्रह वर्ष पूर्व अतरौली के रहने वाले दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन संतानें हुई।  इनमे  दो बेटी और एक बेटा है। एक अन्य बच्चे को भी ये अपने बच्चे की तरह पाल रहे थे और सभी बच्चे स्कूल भी पढ़ने जाते थे। वर्ष 2017 में दीपक की मौत हो गई थी लेकिन इसी बीच विधवा कविता पड़ोस के ही एक लड़के से प्यार भी करने लगी थी। पति की मौत के बाद विधवा कविता ने पडोसी युवक सौरभ के साथ घर बसाने की सोची थी। दोनों को ही यह रिश्ता मंजूर था कि इसी बीच सौरभ की भी एक हादसे में मौत हो गई। सौरभ की मौत के बाद तो कविता की मानो दुनिया उजड़ गई लेकिन इसके बाद विधवा कविता ने जो किया वो अब एक मिसाल बनने जा रही है।

दरअसल मृतक सौरभ के साथ कविता जीते जी व्याह तो नहीं रचा पाई थी लेकिन मरने के बाद उसकी फोटो से जरूर शादी करने जा रही है। सौरभ के मृतक सौरभ की तस्वीर के साथ आठ नवम्बर की तारीख को उसी महादेव मंदिर पर विवाह रचाने जा रही है जहा पर दोनों ने एक साथ कई सपने संजोये थे। विवाह में कोई अड़चन ना आये इसके लिए वह थाने के चक्कर भी काट रही है। कविता के इस तरह शादी करने को कुछ लोग सही मानते हैं। उनका मानना है की फोटो के साथ शादी करना एक सच्चा प्यार दर्शाता है। हम ऐसी महिला के साथ हैं।  हम उसकी शादी मंदिर में कराएँगे। कविता ने ऐसे लोगों को सन्देश दिया है जो प्यार को बदनाम करते हैं। अगर अपने कस्मे वायदों को वह पूरा करना चाहती हैं तो ये कोई विवाद की बात नहीं है।