जेल की सलाखों में जीवन बिताने वाले लोकतंत्र सेनानी ने अंतिम सांस ली

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की सलाखों में जीवन बिताने वाले एक और लोकतंत्र सेनानी गोलोक वासी हो गई।  74 वर्षीय वयोवृद्ध लोकतंत्र सेनानी अंबिका प्रसाद पांडे ने अपने पैतृक गांव सीहीपुर मैं अंतिम सांस ली। बताते चलें कि अंबिका प्रसाद पांडे उन गिने-चुने लोकतंत्र सेनानियों में से थे जिन्होंने आपातकाल के विरुद्ध लोकतंत्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु की खबर क्षेत्रवासियों के लिए दुख की लहर की तरह थी।

तहसील व पुलिस प्रशासन ने बड़ी मुस्तैदी के साथ लोकतंत्र सेनानी श्री पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव शाहीपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। लोकतंत्र सेनानी के अंतिम संस्कार में उप जिलाधिकारी बीकापुर कड़े दिन शर्मा क्षेत्राधिकारी अजय कुमार थानाध्यक्ष हैदरगंज रतन कुमार शर्मा तथा पुलिस लाइन के गार्ड मौजूद थे।

Reported By:- Azam Khan