देवरानी-जेठानी ने सपा से किया नामांकन

UP Special News राजनीति

हरदोई(जनमत):- उत्‍तर प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है, सभी पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुँच रहे हैं,इस दौरान हरदोई जिले में एक दिलचस्‍प तस्‍वीर निकलकर सामने आई है, सपा ने हरदोई की 2 विधानसभा सीटों पर देवरानी-जेठानी को अपना प्रत्‍याशी बनाया है, जेठानी देवरानी दोनों एक साथ नामांकन कराने पहुँची जेठानी देवरानी ने नामांकन दाखिल किया।

                                                                        (ऊषा वर्मा पूर्व सांसद,सपा प्रत्याशी सांडी विधानसभा)

हरदोई में समाजवादी पार्टी ने देवरानी-जेठानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, ऐसे में हरदोई में सर्दी में भी चुनावी गर्मी उठान पर है, हरदोई की सांडी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने ऊषा वर्मा को व गोपामऊ विधानसभा से राजेश्वरी देवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है,ऊषा वर्मा पहले भी कई बार सांसद व मंत्री रह चुकी हैं|

                                                                   (राजेश्वरी देवी,सपा प्रत्याशी,गोपामऊ विधानसभा)

व उनकी देवरानी राजेश्‍वरी देवी भी पहले विधायक रह चुकी हैं,ये दोनों प्रत्याशी देवरानी-जेठानी हैं,दोनों ने कलक्ट्रेट पहुँच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया,ऊषा और राजेश्‍वरी हरदोई के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री दिवंगत परमाई लाल की बहू हैं,सपा प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले भी मुलायम सिंह ने हमको और ऊषा को चुनाव लड़ाया और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हम दोनों पर विश्वास कर दोबारा मैदान में उतारा है|

और जनता के बीच में हम पहले से जा रहे हैं जनता के भरोसे पर हमको दोबारा टिकट दिया गया है और हम सीट जीत कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे,हरदोई में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा और देखना दिलचस्प होगा कि देवरानी जेठानी अपनी अपनी विधानसभा कैसा प्रदर्शन करेंगी।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar