क्या BJP विधायक की सह पर हुआ गोलीकांड ?

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):- यूपी के  अलीगढ़ के कोतवाली खैर क्षेत्र के गांव बिसारा में बरौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह की सह पर गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिसारा गांव में खेतों पौध लेकर जा रहे पीड़ित परिवार के लोगों पर नकाबपोश हथियारबंद 9 बदमाशों के द्वारा खेतों पर पहुंचकर पिस्टल से करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई। आरोप है कि थाने पर दर्ज मुकदमे में समझौता किए जाने के गुस्साए भाजपा विधायक की सह पर नकाबपोश बदमाशों के द्वारा पीड़ित परिवार के लोगों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। ईनामी बदमाशों के द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने के चलते एक युवक खून से लथपथ होते गए गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद नामजद नकाबपोश बदमाश व अन्य अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक को परिवार के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन में उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस गोली लगने से घायल युवक के परिजनों से घटना की जानकारी करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है।

आपको बताते चलें कि जनपद अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के बिसारा गांव में नकाबपोश हमलावर बदमाशों के द्वारा खेतों पर पहुंचकर खेतों पर काम कर रहे पीड़ित परिवार के लोगों पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद गोली लगने से घायल युवक के भाई धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उसके परिवार के साथ गोलीकांड की हुई वारदात गुरुवार देर शाम की है। जब वह अपने भाई के साथ अपने घर से जंगल में पौध लेने के बाद पौध लेकर अपनी टूवेल पर लौट रहे थे। तभी नामजद युवक नितिन,ढबला,निरुआ,मूला, नीरज समेत 4 अन्य चेहरे पर ढाटा मारे नकाबपोश अज्ञात बदमाश सहित 9 लोग घात लगा कर ट्यूबेल पर बैठे हुए थे। धर्मेंद्र का आरोप है कि सोनू और बरौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह की शह पर सोची समझी साजिश के तहत उसके परिवार के लोगों को पिछले करीब 6 महीने से लगातार परेशान किया जा रहा है। धर्मेंद्र का कहना है कि भाजपा विधायक के कहने पर उनके द्वारा एक युवक बंटी के खिलाफ थाने पर शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिस मामले में बंटी और पीड़ित परिवार के लोगों के बीच सुलह समझौता होते हुए f.i.r. खत्म हो गई। यही वजह है कि सोनू और भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह पीड़ित परिवार के लोगों से फैसला करने के चलते नाराज चल रहे हैं। जिसके चलते 10,10 हजार रुपये के ईनामी बदमाशों के द्वारा खेतों पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगों के साथ पिस्टल से करीब 6 राउंड फायरिंग करते हुए गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पिस्टल से निकली गोली खेतों में काम कर रहे उसके भाई रविंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह के शरीर में जा धसी, गोली लगते ही उसका भाई खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। तो वही नकाबपोश बदमाशों के द्वारा उनके ऊपर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

रविंद्र के गोली लगने से घायल होने के बाद उसके भाई धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि इस गोली कांड के पीछे सोनू और भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह का काम है, इन दोनों लोगों के द्वारा पीड़ित परिवार को पिछले 5 महीने से मुकदमे में समझौता करने को लेकर परेशान किया जा रहा है। वहीं इस गोलीकांड में विधायक के सिवा और कोई इन्वॉल्व नहीं है। वहीं गोलीकांड की वारदात को अंजाम देने के लिए 9 नकाबपोश हमलावर बदमाश 4 बाइक पर सवार होकर उनके खेतों पर पहुंचे थे। जहां गोलीकांड की वारदात को अंजाम देकर हमलावर अपनी-अपनी बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए जिसके बाद गोली लगने से घायल भाई को वह घटनास्थल से उठाकर थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद गोली लगने के चलते खून से लथपथ घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल युवक रविंद्र सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

REPORT- AJAY KUMAR..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…