राहुल गाँधी से मिलकर महिलाओं के हक के लिए काफी मुद्दों पर की चर्चा : उपासना चौहान

UP Special News राजनीति

बदायूं (जनमत):-  ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं से है जहाँ महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उपासना चौहान पंजाब से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई और राहुल गांधी से की मुलाकात कर  काफी मुद्दो पर चर्चाएँ की | इस मौके पर उपासना चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के साथ तमाम महिलाएं अपने आप को सहज महसूस करती हैं | यही वजह है कि हजारों की तादाद में महिलाएँ  भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रही हैं।

कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि महिला सशक्तिकरण के लिए और कदम उठाए जाने चाहिए जिससे कि महिलाओं को राजनीति में और ज्यादा भागीदारी मिल सके। आगे उन्होंने कहा आज एक बार फिर में राहुल के साथ पैदल चली हूँ | इससे पहले यूपी से यात्रा में शामिल हुई थी | आज फिर में अपनी टीम के साथ पंजाब के लुधियाना से शामिल हुई और राहुल गांधी के साथ पैदल चली और मेरे जैसी लाखों महिलाएँ इस यात्रा से जुड़ना चाहती है, जुड़ भी रही है, यह विश्वास हैं महिलाओं का राहुल गांधी के प्रति कांग्रेस के लिए है | 

Reported By :- Yogesh Gupta

 

Published By :- Vishal Mishra