बाढ़ पीड़ितों की मदद में  जुटा “जिला प्रशासन”….

UP Special News

औरैया (जनमत) :-  यूपी के औरैया जिले में यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से बाढ़ पीड़ितों की मदद में  जिला प्रशासन जुट गया है. जानकारी के मुताबिक  राजस्थान में चम्बल नदी के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने से नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर हो गया है।जिससे आस पास के कई गावों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिसके चलते अधिकारियों ने  नाव में बैठकर प्रभावित गावों का जायजा लिया है और हर सम्भव मदद दिए जाने का आश्वासन भी दिया।

इसी के साथ ही बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों से  घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचने की अपील भी कि गयी है. साथ ही ग्रामीणों के लिए लगातार रहने व खाने-पीने का प्रबंधन भी किया जा रहा है. इसी के साथ ही अस्थायी जगह पर निवास करने वाले ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने कि बात भी कही जा रही रही है. साथ ही बाढ़ पीडितो को प्रशासन हर संभव मदद दिए जाने कि बात भी कही जा रही है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                                   REPORT- ARUN BAJPAYEE