टेक्निक से कोविड मरीजो को दे रहे सांस,चिकित्सक के प्रयास से मरीज कोरोना को दे रहे मात

Exclusive News UP Special News

महराजगंज (जनमत):- कहते है कि जरुरत  आविष्कार की जननी है ऐसा ही कुछ जनपद के एक चिकित्सक अपने प्रयास से आक्सीजन सिलेंडर की कमी मे भी जीवन बचाने का उपाय खोज सुर्खियां बटोर रहे है। चिकित्सक अपने टेक्निक से एक सिलेंडर से दो मरीजो को आक्सीजन की पूर्ति कर रहे है। इस बेमिशाल प्रयोग से कई जाने आक्सीजन की कमी से बच रही है।

कोविड के खिलाफ छिड़े युद्ध में डॉक्टर्स अगली पंक्ति के योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे ही एक योद्धा हैं डॉक्टर प्रमोद कुमार जिन्होने आक्सीजन के कम सिलेंडर से होने वाली हानि से बचने का हल निकाल डाला। जिला संयुक्त अस्पताल में तैनात प्रमोद कुमार ऑक्सीजन के एक सिलेंडर से दो दो मरीजों को राहत दे रहे हैं। इसके लिए वह सिलेंडर के नॉब से दो पाइप जोड़ रहे हैं। देश और पूरे प्रदेश के साथ महराजगंज जनपद भी इस महामारी की सुनामी से जूझ रहा है।

सीमित संसाधन के बूते बड़ी आबादी को संभालने में जुटी महराजगंज की चिकित्सा व्यवस्था हाफ रही है। डॉक्टर प्रमोद कुमार बताते हैं कि इस समय आने वाले निन्यानबे प्रतिशत मरीजों में सांस की दिक्कत देखी जा रही है। ऐसे मरीजों को फौरन ऑक्सीजन की जरूरत लगती है। जबकि सिलेंडर सीमित होते हैं कई बार कुछ देर के लिए पूरे नहीं होते। ऐसे में तुरंत ऑक्सीजन देने के लिए कोई दूसरा उपाय नहीं था। इस तरीके से मदद मिल रही है।कुछ घंटे तक दो मरीजो को आक्सीजन देने के बाद मरीज आक्समिक जोखिम से काफी हद तक राहत पा रहा है।

आक्सीजन की समस्या से कुछ हद तक निजात मिलने के बाद दवाओ से मरीजो को राहत मिलने मे मदद मिल रही है।सिलेडंर के कमी की समस्या और मरीजो की अधिक संख्या होंने पर डाक्टर प्रमोद कुमार की तकनीकी मरीजो के इलाज मे काफी हद तक कारगर साबित हो रही है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra