भाजपा की गलत नीतियों से चरमराई अर्थव्यवस्था:- अखिलेश यादव

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का जो सपना दिखा रहे हैं, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

वे यह भी नहीं बताते कि अब तक देश कितने ट्रिलियन तक पहुंचा है। सरकारी संस्थाओं के जरिए सरकार विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। लेकिन उन को नहीं पता कि अब जनता भी उसकी सच्चाई जानने लगी है, इसलिए वह जन समस्याओं की चर्चा से भाग रहे है। लोग महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गन्ना बकाया और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

भाजपा राज में जनता को सिर्फ  जिल्लत और परेशानियां ही मिली है। लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। महिलाएं अपमानित और असुरक्षित महसूस करती हैं। वही अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा यह जो बिजली का कार्यखाना बन रहा है इसका नाम क्या है यह समाजवादी कार्यकर्ता जानते हो और हम भी जानते हैं। लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री से जरा पूछो कि उन्होंने इस कारखाने का नामकरण कर पाया है कि वह भी अकेले में बैठ कर कर रहे हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey