कुएं के मलबे में दबा किसान 4 घण्टे चला रेस्क्यू

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- हरदोई के अरवल थाना इलाके में एक कुएं की सफाई के लिए कुएं में उतरा एक किसान कुआं धंसने से मलंबे में फस गया। लगातार 4 घंटे चले रेस्क्यू के बाद किसान को सकुशल बाहर निकाल लिया गया जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

कुएं के मलबे में फंसे एक युवक को निकालने के लिए चलाए जा रहे हैं रेस्क्यू की यह तस्वीरें अरवल थाना क्षेत्र के कुलिया गांव की है। दरअसल यहां के रहने वाले राममित्र जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष है इनके घर के सामने इनका अपना एक निजी कुआं है।इसमे इस समय गंदगी थी जिसको साफ करने के लिए राममित्र कुएं में उतरे थे।कुएं से ईंट निकालते समय अचानक कुआं धंस गया और उसके मलबे में यह फस गए।राममित्र के कुएं में मलबे में फंसने की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पूरे गांव के लोग यहां पर एकत्र हो गए और उनको बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया।इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई।सूचना पाकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगा कर करीब 4 घंटे तक राममित्र को मलबे से सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया। 4 घंटे रेस्क्यू करने के बाद राममित्र को सकुशल बाहर निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी पर भेजा गया जहां उनकी हालत सामान्य है। राममित्र के मलबे से बाहर निकलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey