शरारत करने पर बाप ने मासूम बेटे को दी तालिबानी सजा

UP Special News

कौशाम्बी (जनमत):- उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक निर्दयी पिता ने अपने बेटे को शरारत करने पर तालिबानी सजा दे दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हड़कंप मच गया।फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पिता के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। दरअसल चरवा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के एक व्यक्ति का 10 वर्षीय बेटा काफी दिनों से शरारत कर रहा था। बेटा स्कूल भी नहीं जाता था।

जिसे लेकर उसका पिता काफी परेशान रहता था। नाराज पिता बुधवार की शाम घर आया तो बेटा शरारत ही करता मिला। नाराज पिता ने उसे घर के आंगन में ले गया। इसके बाद उसके हाथ-पांव को बांधकर आंगन में फेंक दिया। इतना ही नहीं निर्दयी पिता ने बेटे को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बेटा चीखता चिल्लाता रहा। बेटा रहम की दुहाई भी मांगता रहा लेकिन निर्दई पिता को उस पर तरस नहीं आई। हालांकि बेटे को पीटते हुए देख परिजनों ने मना भी किया।

बावजूद इसके वह नहीं माना। इस दौरान किसी ने पिटाई का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता अपने बेटे को पीट रहा है। वह क्यों पीट रहा है, आखिर क्या वजह है। पिटाई की इसकी जांच की जा रही है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी |

Reported By – Rahul Bhatt 

Published By – Ambuj Mishra