लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य “स्वागत”…

UP Special News

भदोही (जनमत):- समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का भदोही जनपद में प्रथम आगमन पर सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराजगंज में डाक्टर एसपी यादव के प्रतिष्ठान पर सपा के जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर और बुके देकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव भाजपा की केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पर खूब बरसे। अभिषेक यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे अत्याचार के चलते लोगों को परेशान किया जा रहा है। फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है। गुंडाराज भाजपा सरकार में कायम है।  कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जायेगा। कहा कि समाजवादी पार्टी डा.लोहिया के सिद्धांतों पर चल रही है समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों का लगातार विरोध कर रही है। समाजवादी पार्टी लगातार जनता के बीच में जा रही है जनता के सभी के जीवन स्तर पर सुधार लाने के लिए इस सरकार से लड़ने के लिए अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी.

समाजवादी पार्टी ही उनकी लड़ाई लड़ रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव जो कहते हैं वह करते हैं जनता का भरोसा अखिलेश यादव पर है भारतीय जनता पार्टी समाज को बांट रही है, नौजवानों को गुमराह कर रही है, महंगाई बढ़ा रही है, देश के बड़े संस्थानों को पूंजीपतियों के हाथों में बेच रही है इससे निजात पाने के जनता 2024 का इंतजार कर रही है। भदोही के सपा से विधायक जाहिद बेग ने भी केन्द्र और प्रदेश की सरकार को घेरते हुए नाकाम सरकार बताया। कहा कि फालतू मुद्दों को उठाकर भाजपा मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का सफाया हो जायेगा। सपा विधायक ने मणिपुर समेत तमाम जगहों पर हो रही घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए इसे सरकार की नाकामी बताया।

REPORT- ARUN BAJPAYEE…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…