ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान भाजपा और सपा में जमकर मारपीट

CRIME UP Special News

अयोध्या(जनमत):- अयोध्या जनपद में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के दौरान अराजकता दिखी। जनपद के मया ब्लॉक में नामांकन के दौरान नामांकन स्थल पर भाजपा और सपा में जमकर मारपीट हुई। तो वही सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। सपा के मया ब्लॉक के प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा नामांकन स्थल पहुंचे और गेट को पार किया वैसे ही कुछ भाजपाइयों ने उनके एक प्रस्तावक राजेश कुमार को खींचकर उसकी पिटाई की।

                                                                     (रितेश सिंह कैप्टन,भाजपा)

इस दौरान बचाने में सपा कार्यकर्ता भी सामने आए और दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस शुरुआत में तो बचाव की स्थिति में रही लेकिन जब स्थिति नहीं सम्भली तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है जिससे उसके प्रस्ताव को मारा पीटा गया। उससे लगता है कि जिला प्रशासन भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है।

हमको नामांकन करने से रोकने का पूरा प्रयास किया गया। वही दूसरी तरफ भाजपा के रितेश सिंह कैप्टन ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के उमेश प्रताप सिंह समर्थित प्रत्याशी के नामांकन के जुलूस में गये हुए थे। जैसे हम लोगो बाहर खड़े थे, सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह अपने साथियों के साथ आए और उनके साथ सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा भी उनके साथ थे उनके साथ सहयोगी प्रमोद सिंह कुशवाहा ,विक्की सिंह, त्रिभुवन प्रजापति यही लोगो के साथ मिलकर हमारे ऊपर हमला किया। सपाइयों ने मया ब्लॉक गेट के ठीक सामने हम सभी को जमकर मारा है।

 

उन्होंने बताया कि सपा के अभय सिंह गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। यह गलत है। हम लोग अगर भाजपा के साथ है। तो हमने कोई अन्याय नहीं किया है,अगर हम लोग खब्बू तिवारी के साथ इसका मतलब ये नही है कि हम लोगो को पिटवाएगे यह गलत हैं| दरसअल मया ब्लॉक पर नामांकन के दौरान भाजपा पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का आरोप लगा गया था। मौके पर पहुंचे एएसपी पलाश बंसल और एसडीम सदर ने आश्वासन दिया कि उन्हें सुरक्षा के साथ उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इस बीच मारपीट की सूचना के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मया बाजार तिराहे पर जाम भी लगा दिया। प्रशासन के समझाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।

Posted By:- Amitabh Chaubey                Reported By:- Azam Khan