कानून व्यवस्था सर्वोपरि… आरोपी पर हो “सख्त” कार्यवाही…

CRIME UP Special News

लखनऊ (जनमत ) :- सूबे की राजधानी लखनऊ में लखनऊ उत्तरी से विधायक नीरज बोरा के कथित प्रतिनिधि पर  एफआईआर दर्ज हुआ है  | आपको बता दे बीजेपी विधायक  डॉ० नीरज बोरा के   कार्यालय के कथित   प्रतिनिधि अवधेश कुमार पर गुडंबा थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज हुआ है | आरोप है कि एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर  आरोपी ने   गलत कृत्य को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बनाकर  व्हाट्सअप पर तस्वीरें भी लगाई है  |

वहीं इस पुरे प्रकरण में उत्तरी बीजेपी विधायक नीरज बोरा के मुताबिक  अवधेश कुमार    मेरे प्रतिनिधि नहीं हैं।  कार्यालय में काम करते थे और इन्हें तीन माह पहले ही  कार्यमुक्त किया जा चुका है। यह कृत्य हम और हमारे कार्यालय की जानकारी में  नहीं है। इसी के साथ ही जानकारी दी कि निजी जीवन में कोई क्या कर रहा है, इससे मेरा  और मेरे कार्यलय का   कोई सरोकार नहीं है।   कानून व्यवस्था सर्वोपरि है‌। यदि कोई अनैतिक गतिविधि में लिप्त  है  तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। यदि इस तरह का कोई प्रकरण है तो पुलिस जाँच  कर कठोर कार्यवाही  जरूर होनी चाहिए.

Reported By – Shailendra Sharma 

Published By – Vishal Mishra