मदरसे के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

UP Special News

बहराइच (जनमत ) :-  आजादी के 75 वे स्वतंत्रता  दिवस के अमृत महोत्सव पर आज शहर में मदरसों के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली | यात्रा को जिले के जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट से मदरसा के तमाम मौलानओं के साथ हरी झंडी दिखाई |

ये यात्रा कलेक्ट्रेट शहर से होते हुए गेंद घर तक निकाली गई जिसमें मदरसा में पढ़ने वाले  बड़े बच्चे समेत मुस्लिम लडकियाँ भी शामिल हुई | डीएम ने सभी बच्चों को आजादी में योगदान और शहीद होने वाले महापुरुषों के बारे में भी बताया |

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के दृढ़ निश्चयः और कठोर परिश्रम से ही हमें  आजादी मिली है | कलेक्ट्रेट में मौलानाओ ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए और खूब नारेबाजी भी की |

Reported By – Rizwan Khan 

Published By – Vishal Mishra