बाँदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला “हमला”…

UP Special News

बाँदा (जनमत):- बाँदा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव पहुंचे। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।  कोई हजारों की संख्या में सड़कों पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगते रहे वहीं बाँदा पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर जमकर हमला बोला है।

वही अखिलेश यादव ने सीधे भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लायन आर्डर बिल्कुल बेकार है। लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। किसानों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों ने तय कर लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को हटाना है।

वही बुंदेलखंड की बदहाली पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में बुंदेलखंड में बहुत काम हुआ है। और दोबारा सरकार बनने पर बुंदेलखंड को ही प्राथमिकता दी जाएगी। यहां अखिलेश यादव कई जगह व्यक्तिगत मुलाकात करने पहुंचे। जिसमें प्रमुख रुप से दो बार मंत्री रहे सपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस जी के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

Posted By:- Ankush Pal..

Reported By:- Durgesh Kashyap, Banda.